Ye chamak ye dhamak|ये चमक ये धमक

जितना दिया सरकार ने मुझको
उतनी मेरी औकात नहीं
उतनी मेरी औकात नहीं
ये है कृपा मेरे बाबा की
मुझमें कोई ऐसी बात नहीं
मुझमें कोई ऐसी बात नहीं

जा, तू भी वहीं जा, जा, जिस दर पर
सबकी बिगड़ी बनती है
सबकी बिगड़ी बनती है
जा, तू भी वहीं जा, जा, जिस दर पर
सबकी बिगड़ी बनती है

देख, तेरी तक़दीर बनाना
देख, तेरी तक़दीर बनाना
उनके लिए बड़ी बात नहीं
उनके लिए बड़ी बात नहीं

जब मौज पे आई वो लहरें
क़तरे को समंदर कर डाला
क़तरे को समंदर कर डाला
जब मौज पे आई वो लहरें
क़तरे को समंदर कर डाला
ये उनकी रीत पुरानी है
ये उनकी रीत पुरानी है
खाली देखा, उसे भर डाला
खाली देखा, उसे भर डाला

ये चमक, ये धमक, फूलवन मा महक
सब कुछ, सरकार, तुम्हाइ से है
सब कुछ, सरकार, तुम्हाइ से है
इठला के पवन चूमे सैंया के चरण
बगियन मा बहार तुम्हाइ से है
बगियन मा बहार तुम्हाइ से है

मेरे सुख-दुख की रखते हो खबर
मेरे सर पर साया तुम्हारा है
मेरे सर पर साया तुम्हारा है
मेरे सुख-दुख की रखते हो खबर
मेरे सर पर साया तुम्हारा है
मेरी नैया के खेवन्हार तुम्ही
मेरी नैया के खेवन्हार तुम्ही
मेरा बेड़ा पार तुम्हाइ से है
सब कुछ, सरकार, तुम्हाइ से है

मैं तो भूल गई कुछ भी कहना
तोरी प्रीत में रोवत हैं नैना
तोरी प्रीत में रोवत हैं नैना
मैं तो भूल गई कुछ भी कहना
तोरी प्रीत में रोवत हैं नैना
रग-रग में बसी है प्रीत तोरी
रग-रग में बसी है प्रीत तोरी
अँखियाँ में खुमार तुम्हाइ से है
सब कुछ, सरकार, तुम्हाइ से है

मेरा दिल ले लो, मेरी जान ले लो
मेरा तन ले लो, मेरा मन ले लो
मेरा तन ले लो, मेरा मन ले लो
मेरा दिल ले लो, मेरी जान ले लो
मेरा तन ले लो, मेरा मन ले लो
मेरे इश्क़ को निस्बत है तुमसे
मेरे इश्क़ को निस्बत है तुमसे
जीवन श्रृंगार तुम्हाइ से है
सब कुछ, सरकार, तुम्हाइ से है

मैं तो भूल गई सब सुख-चैना
मोरे जब से लड़े तुम संग नैना
मोरे जब से लड़े तुम संग नैना
मैं तो भूल गई सब सुख-चैना
मोरे जब से लड़े तुम संग नैना
मेरी नस-नस में है प्रीत तोरी
मेरी नस-नस में है प्रीत तोरी
मेरा सब आधार तुम्हाइ से है
सब कुछ, सरकार, तुम्हाइ से है

मेरा कोई नहीं है दुनिया में
मेरा कौ़ल-करार तुम्हाइ से है
मेरा कौ़ल-करार तुम्हाइ से है
मेरा कोई नहीं है दुनिया में
मेरा कौ़ल-करार तुम्हाइ से है
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूँ
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूँ
मेरा सब व्यापार तुम्हाइ से है
सब कुछ, सरकार, तुम्हाइ से है
सब कुछ, सरकार, तुम्हाइ से है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *