तर्ज : देख तेरे संसार की हालत
लाल लंगोटा हाथ में घोटा बजरंगी बलवान
जय हो रामदूत हनुमान-2
जय जय जय सालासर वाले, देवों में तुम देव निराले,
दीन दुःखी के संकट टाले, संतजनो के हो रखवाले,
अष्ट सिद्धि नवनिधि कि दाता, करते हो कल्याण।।
जय हो….
राम चरण के तुम अनुरागी, कोई नही तुझसा बड़भागो,
ऐसी लगन राम संग लागी, रोम रोम में भक्ति जागी,
मात सिया प्रभु भक्ति का, मिला तुझे वरदान।।
जय हो….
तुझे पर गर्व राम को भारी, हुए प्रभु के तुम हितकारी,
जिनको भजते है संसारी, वो भी है तेरे आभारी,
तुझे देखकर प्रभु होठों पर, आती है मुस्कान।।
जय हो…..
इतनी किरपा हम पर कर दो, हाथ दया का सिर पर धरदो,
भक्त शिरोमणि ऐसा वर दो, भक्ति रस से गागर भर दो,
जनम जनम ‘बित्रू’ गुण गाये, कर दो ये एहसान ।।
जय हो….
