Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare|मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे

मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे,
भोले बाबा जी की आँखों के तारे,
प्रभु सभा बीच में आ जाना, आ जाना।
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे।

तेरी काया कंचन-कंचन,
किरणों का है जिसमें बसेरा।
तेरी सूंड सुंडाली मूरत,
तेरी आँखों में खुशियों का डेरा।
तेरी महिमा अपरंपार,
तुझको पूजे ये संसार।
प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना।
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे।

प्रभु भजन तुम्हारे गाएँ,
सबसे पहले हम तुमको मनाएँ।
धूप-दीपों की ज्योति जलाएँ,
मन मंदिर में झाँकी सजाएँ।
मेरे भोले भगवान,
दे दो भक्ति का दान।
प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना।
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे।

मेरे विघ्न-विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा।
सारे जग में आनंद छाया,
बोलो जय-जय गजानंद देवा।
बाजे सुर और ताल,
तेरा गुण गाए संसार।
घुँघरू की खनक-खनक जाना, आ जाना।
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे।

https://www.instagram.com/reel/DZq5ng0yUMf/?igsh=aTVkbGVvdGh6NXJr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *