Mere banke bihari lal | मेरे बांके बिहारी लाल

मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करिओ श्रृंगार।।
नजर तोहे लग जाएगी-२

तोरी सुरतिया पे, मन मोरा अटका
प्यारा लागे तेरा पीला पटका।।-२
तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल
तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार
नजर तोहे लग जाएगी-२
मेरे बांके बिहारी लाल

तोरी मुरलिया पे, मन मेरा अटका
प्यारा लागे तेरा नीला पटका।।-२
तोरे घुंघर वाले बाल
तोरे घुंघर वाले बाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार
नजर तोहे लग जाएगी-२
मेरे बांके बिहारी लाल

तोरी कमरिया पे, मन मोरा अटका
प्यारा लागे तेरा काला पटका।।-२
तेरे गल में वैजयंती माल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार
नजर तोहे लग जाएगी-२
मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार
नजर तोहे लग जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *