Mera ek sathi hai bada hi bhola bhala hai | मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है

मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है,
मिले न उस जैसा वो जग से निराला है,
जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरा मुरली वाला मेरे पास होता है,
मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है…

जब तक रहा अकेला बड़ा दुःख पाया मैं,
जब जब दुःख ने घेरा तो घबराया मैं,
ये सारी दुनिया में कन्हैया का सहारा है,
मिले न उस जैसा वो जग से निराला है,
जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरा मुरली वाला मेरे पास होता है,
मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है…

सब कुछ बदल गया है उसके आने से,
हिम्मत आती है उसके समझाने से,
फंसा मैं जब जब भी उसी ने तो निकाला है,
जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरा मुरली वाला मेरे पास होता है,
मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है…

नई नई पहचान बदल गई रिश्ते में,
बनवारी मेरा सौदा पट गया सस्ते में,
गिरा मैं जब जब भी उसी ने तो संभाला है,
जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरा मुरली वाला मेरे पास होता है,
मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *