करदो दीनों का दुःख दूर ओ बाघम्बर वाले।
करदो सबो का दुःख दूर ओ बाघम्बर वाले।।
कोई चढ़ावे शिवजी जल की धारा, कोई चढ़ावे कच्चा दूध
ओ बाघम्बर वाले..
हरी हरी बेल की पतियां, चन्दन चावल और चढ़ाउ फल फूल
ओ बाघम्बर वाले..
आक धतुरा शिवजी भोग लगत है, भंगीयां पियोनी भरपुर
ओ बाघम्बर वाले..
बांये अंग मां गिरजा विराजे, गोद लिये हो गणेश
ओ बाघम्बर वाले..
नन्दी गण असवारी सोहे, हाथ लिये त्रिशुल
ओ बाघम्बर वाले..
गोरे गोरे अंग पर भस्मी रमाये भोला, गल सर्पों की माल
ओ बाघम्बर वाले..
सेवा ना जानू बाबा पूजा ना जानू, जानू तुम्हारो एक नाम
ओ बाघम्बर वाले..
अरजी हमारी भोला मरजी तुम्हारी, अरजी करो नी मंजुर
ओ बाघम्बर वाले..
कंचन थाल कपूर की बाती, आरती करत नर नार
ओ बाघम्बर वाले..
