कब से खड़े है झोली पसार,
सुनलो बाबा मेरी पुकार,
जग रखवाला है, मेरे भोले बाबा,
तेरा ही सहारा है, मेरे भोले बाबा…….
देख लो लगी है,
आज मंदिर में ये भीड़ भारी,
दर्शनों के खातिर,
यहाँ आये है लाखों नर नारी,
आजाओ त्रिपुरारी,
दीनों ने पुकारा है, मेरे भोले बाबा
तेरा ही सहारा है, मेरे भोले बाबा………..
ज़िन्दगी से हारे,
गम ज़माने का हम लेके आये,
हाय रे इस जहाँ में,
लोग अपने हुए है पराये,
तेरे सिवा, दुनिया में,
कोई न हमारा है, मेरे भोले बाबा
तेरा ही सहारा है, मेरे भोले बाबा……
रास्ता न सूझे,
कहाँ जाएं मुसीबत के मारे
आसरा है तेरा,
दूर कर सारे संकट हमारे
सुनते हैं, तूने ही लाखो को उबारा है,
मेरे भोले बाबा
तेरा ही सहारा है, मेरे भोले बाबा…….
