जिसने भी बाबा श्याम तेरा नाम लिया है
तार दिया है सभी को तार दिया है
मैंने भी बाबा तेरा इंतजार किया है
क्यों छोड़ दिया है मुझे क्यों छोड़ दिया है
तर्जः दिल जाने निगर तुझपे निसार किया है
मैं तो हूं बाबा जमाने से हारा
तू ही तो है मेरा अंतिम सहारा
खाटू से तु आज दर्श दिखा जा
अब तक बड़ा इंतजार किया है
तार दिया है सभी को तार दिया है
मैं भी बाबा तेरा इंतजार किया है
क्यों छोड़ दिया है मुझे क्यों छोड़ दिया है
तेरी तरफ देखता हूं आस लगा के
सीने में रखा है दुखों को छुपा के
अब ना छुपाएंगे तुझको बताएंगे
तुझ पर ही सब कुछ छोड़ दिया है
तार दिया है रे सभी को तार दिया है
मैं भी बाबा तेरा इंतजार किया है
क्यों छोड़ दिया है मुझे क्यों छोड़ दिया है
आस मेरी श्याम कहीं टूट न जाए
आया तेरे दर पे क्यों नजरे चुराए
सामने तू आके सीने से लगा ले
दास तेरा अब यह टूट गया है
तार दिया है रे सभी को तार दिया है
मैं भी बाबा तेरा इंतजार किया है
क्यों छोड़ दिया है मुझे क्यों छोड़ दिया है
