He Dukh Bhanjan Maruti Nandan|हे दुःख भन्जन मारुती नंदन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन,
सुन लो मेरी पुकार |
पवनसुत विनती बारम्बार ||

अष्ट सिद्धि नव निद्दी के दाता,
दुखिओं के तुम भाग्यविदाता |
सियाराम के काज सवारे, मेरा करो उधार ||
पवनसुत विनती बारम्बार…

अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी,
तुम पर रीझे अवधबिहारी |
भक्ति भाव से ध्याऊं तुम्हे, कर दुखों से पार ||
पवनसुत विनती बारम्बार…

जपूं निरंतर नाम तिहरा,
अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा |
राम भक्त मोहे शरण मे लीजे भाव सागर से तार ||
पवनसुत विनती बारम्बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *