Ghar me padharo gajanandji mere ghar me Padharo | घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो

घर मे पधारौ गजानँद जी, मेरे घर मे पधारौ,
रिध्धी सिध्धी लेके आओ गणराजा, मेरे घर मे पधारौ।।

राम जी आना लक्ष्मण जी आना,
संग मे लाना सीता मैया, मेरे घर मे पधारौ।।

ब्रम्हा जी आना विष्णु जी आना,
भोले शंकर को ले आना, मेरे घर मे पधारौ।।

लक्ष्मी जी आना गौरी जी आना,
सरस्वती मैया को ले आना, मेरे घर मे पधारौ।।

विघ्न को हरना मंगल करना,
कारज शुभ कर जाना, मेरे घर मे पधारौ।।

घर मे पधारौ गजानँद जी, मेरे घर मे पधारौ,
रिध्धी सिध्धी लेके आओ गणराजा, मेरे घर मे पधारौ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *