सेठों की क्या करे नौकरी,
करले चाकरी बाबा की,
मेरे श्याम के जैसा सेठ ना कोई,
करले नौकरी बाबा की,
श्याम के जैसा सेठ ना कोई,
करले नौकरी बाबा की ।।
भक्तों की भर्ती चालु,
तू क्यों कर देर लगाए,
आगे पीछे हो सकता पर,
एक दिन नम्बर आए,
चिंता सारी मिट जाएगी,
लूण तेल और आटा की,
मेरे श्याम के जैसा सेठ ना कोई,
करले नौकरी बाबा की,
श्याम के जैसा सेठ ना कोई,
करले नौकरी बाबा की ।।
नित नियम से दर्शन पाना,
रे सुन ‘लख्खा’ नादान,
गर नाना करोगे भैया,
तो हो जासी नुकसान,
बड़े नफे का सौदा है ये,
बात नहीं कोई घाटा की,
मेरे श्याम के जैसा सेठ ना कोई,
करले नौकरी बाबा की,
श्याम के जैसा सेठ ना कोई,
करले नौकरी बाबा की ।।
Bhajan Singer – Lakhbir Singh Lakkha Ji
