Instagram waali | मतवाली वो इंस्टाग्राम वाली

मतवाली वो इंस्टाग्राम वाली
वो फ़ोन रखे हाथ में
बहू फोटो खींचे बात ही बात में -२

सास बोली बहू ख़ाना तुम बनाना -२
ख़ाना बनाते फोटो खींच वो
सब्ज़ी जल ज्ञी कोयला होगी रोटी पड़ गयी काली,
मतवाली वो इंस्टाग्राम वाली …..

सास बोली बहू कपड़े तुम धोना -२
कपड़े धोते फोटो खींच वो
कपड़े फटगये चीतड़े होगये
साबुन होग्या ख़ाली …मतवाली वो इंस्टाग्राम वाली……

सास बोली बहू बर्तन तुम धोना बर्तन
धोते फोटो खींचे वो
बर्तन बह गए पानी बह गया
टंकी हो गई ख़ाली… मतवाली वो इंस्ट्राग्राम वाली…

सास बोली बहू सिर तो दबाना
सिर दबाते फोटो खींच वो
गर्दन दब गई सास चिल्ला गई
डंडा लेके भागी …. मतवाली वो इंस्टाग्राम वाली……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *