Maiya Re Maiya Ek Khilona | मैया री मैया एक खिलौना

मैया री मैया एक खिलौना, छोटा सा दिलवा दे,
चाबी भरकर छोड़ूँ तो वो, एक ही रटन लगा दे ।
वो बोले श्याम – श्याम – श्याम ।।

ना मैं चाहूँ हाथी-घोड़ा, ना कोई बाजे वाला,
मुझको तो बस आज दिलादे, मोहन मुरलीवाला,
बटन दबाते ही वो झट से, मुरली मधुर बजादे ।।
चाबी भरकर जब छोड़ूँ तो…..

मोरमुकुट हो प्यारा-प्यारा, मेरे मन बस जाये,
जो मुरली की धुन सुनले, वो मस्ती में खो जाये,
पग में पायल छम-2 बाजे, सबको नाच नचादे ।।
चाबी भरकर जब छोड़ूँ तो…..

नैनों से हो अमृत वर्षा, मंद-मंद मुस्काये,
ठुमक-2 जब चाल चले, मन मतवाला हो जाये,
एक बूँद उस अमृत रस की, मैया मुझे पिलादे ।।
चाबी भरकर जब छोड़ूँ तो…..

‘श्यामसुन्दर’ मुरलीवाले को, अपना आज बना लूँ,
मातृदत्त यदि मिले खिलौना, सोये भाग्य जगा लूँ,
देर करो मत सुन मेरी मैया, जल्दी से मिलवा दे ।।
चाबी भरकर जब छोड़ूँ तो…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *