ओ माँ जय माँ
ओ माँ जय माँ
मैं बालक तू माता शेरावालिए
है अटूट ये नाता शेरावालिए
मैं बालक तू माता शेरावालिए
है अटूट ये नाता शेरावालिए
शेरां वालिए माँ पहाड़ा वालिए माँ
मेहरा वालिये माँ ज्योतां वालिये माँ
मैं बालक तू माता शेरावालिए
है अटूट ये नाता शेरावालिए
मैं बालक तू माता शेरावालिए
है अटूट ये नाता शेरावालिए
तेरी ममता मिली है मुझको तेरा प्यार मिला है
तेरे आँचल की छाया में मन का फूल खिला है
तूने बुद्धि तूने साहस
तूने बुद्धि तूने साहस तूने ज्ञान दिया
मस्तक ऊँचा करके जीने का वरदान दिया माँ
तू है भाग्य विधाता शेरावालिए
मैं बालक तू माता शेरावालिए
शेरां वालिए माँ पहाड़ा वालिए माँ
मेहरा वालिये माँ ज्योतां वालिये माँ
मैं बालक तू माता शेरावालिए
है अटूट ये नाता शेरावालिए
जब से दो नैनो में तेरी पावन ज्योत समायी
मंदिर मंदिर तेरी मूरत देने लगी दिखाई
ऊँचे पर्वत पर मैंने भी
ऊँचे पर्वत पर मैंने भी डाल दिया है डेरा
निस दिन करे जो तेरी सेवा मैं वो दास हूँ तेरा
रहूँ तेरे गुण गाता शेरावालिए
मैं बालक तू माता शेरावालिए
शेरां वालिए माँ पहाड़ा वालिए माँ
मेहरा वालिये माँ ज्योतां वालिये माँ
मैं बालक तू माता शेरावालिए
है अटूट ये नाता शेरावालिए हो
जय शेरावाली जय भवनावाली
जय मेहरावाली जय ज्योतांवाली
जय शेरावाली जय भवनावाली
जय मेहरावाली जय ज्योतांवाली
