रे गणपति बाप्पा, गणपति बाप्पा,
हो गणपति बाप्पा मोरया, मोरया!
जिसने तेरा नाम लिया, गणपति बाप्पा मोरया
जिसने तेरा नाम लिया,
उसके मन का, उसके तन का, दुःख तूने सब दूर किया
गणपति बाप्पा मोरया, जिसने तेरा नाम लिया!
आ गणपति बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया
शंकर सुवन आ भवानी नंदन, हे गजवदन महान
आ रिद्धि सिद्धि के तुम हो स्वामी, तुम सबके हो भगवान
मंगल दाता बुद्धि विधाता, ऐसा दो वरदान…
हम हैं भवसागर की लहरें, तुम हो निर्मल फूल
हमको नाथ क्षमा कर देना, हो जाए जो भूल
इस जीवन में सबके मन में, प्रेम का दीप जला
गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या!
