आओ जयकारा लगाएं, महाकाल का,
मेरे उज्जैन के राजा, महाकाल का,
मैं दीवाना हूँ. कालों के काल का,
मेरे उज्जैन के राजा, महाकाल का ।।
तुम हो कालों के काल, तेरी जय हो महाकाल,
तेरी जय हो महाकाल, महाकाल का ॥
तेरा रूप है विशाल, तेरी आंखें लाल लाल,
तेरी जय हो महाकाल, तेरे लंबे लंबे बाल,
तेरी जय हो महाकाल, सोहे मस्तक पे चंदा,
कमाल का, मेरे उज्जैन के राजा…
पावन शिप्रा का किनारा, तेरी जय हो महाकालं,
माता हरसिद्धि का द्वारा, तेरी जय हो महाकाल,
बैठे चिंतामन गणेश, तेरी जय हो महाकाल,
हरते भक्तों के कलेश, तेरी जय हो महाकाल,
आओ दर्शन पाये, गौरी लाल का,
मेरे उज्जैन के राजा, महाकाल का ॥
आओ जयकारा लगाएं, महाकाल का,
मेरे उज्जैन के राजा, महाकाल का,
मैं दीवाना हूँ. कालों के काल का,
मेरे उज्जैन के राजा, महाकाल का ।।
