(तर्ज : सांवली सूरत पे मोहन)
प्यारी सूरत जब से देखी, मैं तो तेरी हो गई
मैं तो तेरी हो गई गौरा, मैं तो तेरी हो गई, प्यारी…
माथे पे रोली का टीका, साथ ही बिंदिया सजी
देख तेरा श्रृंगार गौरा मैं तो तेरी हो गई, प्यारी…
नाक की नथली है सोणी, होठों पे लाली लगी
देखे तेरी प्यारी चितवन, मैं तो तेरी हो गई, प्यारी…
हाथों का कंगना है सोणा, साथ में चुड़ियां सजी
देब तेरी मोहनी मूरत, मैं तो तेरी हो गई, प्यारी…
लाल चुनरी सिर पे सोहे, माथे पे टीका सजा
देख तेरा रूप सलोना, मैं तो तेरी हो गई, प्यारी…
गौरा और ईसर की जोडी, सारे जग से न्यारी है
देख ऐसी बांकी छटा, मैं तो तेरी हो गई, प्यारी…
